सड़कों पर क्यों बनी होती हैं सफेद और पीले रंग की लाइन?? हम अक्सर अपनी रोजमर्रा की ज़िन्दगी में कई ऐसे छपे हुए निशान देखते हैं जिसके बारें में शायद ही हमें मालूम होता है। सबसे ज्यादा निशान ट्रैफिक रूल से सम्बंधित देखे जा सकते हैं। वैसे भारत में लोग ट्रैफिक नियमों को कम ही मानते हैं। नियमों के बारें में जिसे थोड़ी बहुत जानकारी होती है वह भी अपनी सुविधा के अनुसार इनका उल्लघंन करता है। बहुत से लोगों को नहीं पता कि सड़कों पर क्यों बनी होती हैं सफेद और पीले रंग की लाइन। ऐसा देखा गया है कि ज्यादातर लोग ट्रैफिक लाइट को ही सिर्फ ट्रैफिक संकेत मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। सड़क सुरक्षा से जुड़े कई ऐसे नियम है जिससे सामान्य इंसान अभी महरूम है। ऐसा ही संकेत है सड़कों पर बनी पीली और सफ़ेद रंग की पट्टी। ये पट्टियां कभी लम्बी होती है और कभी-कभी बीच-बीच में टूटी हुई होती है। आइये आज इन पट्टियों का मतलब जानते हैं। 1- लम्बी सफ़ेद पट्ट जब भी किसी सड़क पर आप सफ़ेद बनी लंबी पट्टी को देखे तो इसका मतलब ये समझ लें कि इस सड़क पर लेन बदलना मना है। ध्यान रहें ये सफ़ेद पट्टियां बीच-बीच में टूटी नहीं होनी चा...